उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2024 / 01:06 PM IST,
    Updated On - September 9, 2024 / 01:06 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में निर्माणाधीन इमारतों से गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली घटना रविवार को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की है जहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय एक श्रमिक नीचे जा गिरा।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान निरंजन (40) के रूप में हुई है।

दूसरी घटना, रविवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है जहां एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय राजस्थान के झुंझुनू जिले का निवासी दिनेश (40) नीचे गिर गया।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं

मनीषा खारी

खारी