उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 22, 2024 / 04:22 PM IST,
    Updated On - September 22, 2024 / 04:22 PM IST

महराजगंज, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए रविवार को 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित वर्मा (21) और पीड़िता (17) चार महीने से एक दूसरे को जानते थे।

सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आभा सिंह ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने लड़की से शादी करने का वादा किया और कथित तौर उससे शारीरिक संबंध बनाये।

सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ सिंदुरिया थाने में संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र