उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन उनकी अपनी पार्टी की एक महिला सांसद के साथ उनके आवास पर मारपीट की गई थी।
धामी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन से भविष्य में पूरे देश को फायदा होगा।
मोदी सरकार के तहत राष्ट्रीय राजधानी में विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख योजनाओं में 7,500 करोड़ रुपये की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे, 920 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति मैदान एकीकृत पारगमन गलियारा (ट्रांजिट कॉरिडोर), 11,000 करोड़ रुपये की लागत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और हाल में स्वीकृत किये गये दिल्ली मेट्रो चरण-4 शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा देंगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ‘आप’ और कांग्रेस का ‘तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार’ का एजेंडा है।
धामी ने आरोप लगाया, ‘‘ ‘आप-दा’ (आम आदमी पार्टी का संदर्भ) भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज वे इस मामले में कांग्रेस से आगे निकल गए हैं। केजरीवाल सरकार के घोटाले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल महिलाओं को सुरक्षा देने की बात करते हैं, लेकिन पूरे देश ने देखा कि किस तरह उनकी पार्टी की एक महिला सांसद को उनके आवास पर पीटा गया।
यमुना नदी को साफ करने के संबंध में केजरीवाल द्वारा बार-बार किए गए वादों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर चुनाव में वह दावा करते हैं कि वह इसे साफ कराएंगे। हरियाणा को दोष देने के बजाय, यमुनोत्री और खरसाली जाकर देखें कि यमुना लोगों के लिए कैसे जीवन रेखा का काम करती है।’’
उन्होंने पूछा, ‘‘यमुना सफाई के लिए केंद्र द्वारा आवंटित 8,500 करोड़ रुपये कहां गए?’’
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2022 के चुनाव के दौरान उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि वह सभी के लिए समान नागरिक संहिता लाएगी।
धामी ने वादों को पूरा करने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने 2022 में भाजपा सरकार को फिर से चुनकर राज्य में हर चुनाव में सरकार बदलने के 22 साल के मिथक को तोड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘‘ वर्ष 2022 में एक घटना हुई थी, जिसमें एक महिला श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी, उसके शव के टुकड़े करके उन्हें 300 लीटर के फ्रिज में रखा गया था। इस नागरिक संहिता के बाद कोई भी किसी महिला के साथ ऐसी क्रूरता नहीं कर पाएगा।’’
उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय घटकर ढाई घंटे रह जायेगा।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।
भाषा
देवेंद्र संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pmजोधपुर में 33 प्रतिशत बारिश की कमी, सूखे से निपटने के लिए आकस्मिक योजना बनाए सरकार : गहलोत
30 Sept 2026 | 5:06 pm