चंपावत, सात फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि हत्या के आरोप में मानसिक रूप से बीमार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गणपति ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर खर्क सनिया गांव में दोपहर को तब हुई जब 40 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार सुभाष खर्कवाल ने कहासुनी के दौरान अपने 80 वर्षीय पड़ोसी अंबादत्त खर्कवाल के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
भाषा सं दीप्ति धीरज
धीरज