उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत
Modified Date: June 29, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:37 pm IST

देहरादून, 29 जून (भाषा) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक कार के खाई में गिरने से वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई, जब कार में सवार लोग लमगड़ा से चायखान जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में कनरा गांव के समीप कार चालक का वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में