उत्तराखंड : रामनगर के रिजॉर्ट के तरणताल में दिल्ली निवासी चार वर्षीय बच्ची डूबी

उत्तराखंड : रामनगर के रिजॉर्ट के तरणताल में दिल्ली निवासी चार वर्षीय बच्ची डूबी

उत्तराखंड : रामनगर के रिजॉर्ट के तरणताल में दिल्ली निवासी चार वर्षीय बच्ची डूबी
Modified Date: May 29, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: May 29, 2026 1:09 pm IST

हल्द्वानी, 29 मई (भाषा) नैनीताल जिले के रामनगर में एक रिजॉर्ट के तरणताल में दिल्ली निवासी चार वर्षीय एक बच्ची डूब गयी । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार शाम सांवल्दे क्षेत्र के रिजॉर्ट के तरणताल में हुआ जहां दिल्ली के रहने वाले सीताराम जांगिड़ अपने परिवार के साथ ठहरे हुए थे । जांगिड़ की बेटी मनस्वी अपने भाई के साथ स्वीमिंग पूल में नहा रही थी और इसी दौरान, वह तरणताल के गहरे हिस्से में चली गई व डूबने लगी ।

परिजनों ने मनस्वी को तत्काल बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

रामनगर के पुलिस कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई है । उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजन उसके शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ लेकर दिल्ली लौट गए हैं ।

भाषा सं दीप्ति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में