पिथौरागढ़, आठ मई (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा कर लौट रहे महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गयी । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
धारचूला के तहसीलदार दमन राणा ने बताया कि गुंजी शिविर में ठहरे नासिक के रहने वाले पी एम सुधीर (53) को बृहस्पतिवार शाम सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद धारचूला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी ।
राणा ने बताया कि तीर्थयात्री के दो साथी उनका शव लेकर उनके गृह नगर की ओर रवाना हो गए हैं ।
भाषा सं दीप्ति मनीषा
मनीषा