Husband Caught Red Handed In Hotel / Image soURCE : X
मंदसौर : Husband Caught Red Handed In Hotel मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ होटल के बंद कमरे में प्रेमिका का जन्मदिन मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की पत्नी अचानक होटल पहुंच गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति तथा उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।
Extramarital Affair Story सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला अपने पति की प्रेमिका को पकड़कर होटल की सीढ़ियों तक ले आई। इस पूरे घटना से होटल में हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।