उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में भूस्खलन से एक नेपाली की मौत

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में भूस्खलन से एक नेपाली की मौत

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में भूस्खलन से एक नेपाली की मौत
Modified Date: August 14, 2023 / 10:52 am IST
Published Date: August 14, 2023 10:52 am IST

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 14 अगस्त (भाषा) केदारनाथ के समीप लिंचोली में सोमवार तड़के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक तंबू के आ जाने से उसमें सो रहे एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई ।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण पहाड़ी की तरफ से बरसाती नाले में आया मलबा नेपाली बसावट में घुस गया जिसके नीचे दबकर कपिल बहादुर (27) की मौत हो गयी ।

कपिल नेपाल का रहने वाला था।

भूस्खलन की सूचना मिलने पर पुलिस तथा बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और मलबे के अंदर तलाश शुरू की तथा मृतक का शव बरामद किया ।

उन्होंने बताया कि तंबू में मृतक अपने परिवार के साथ सोया हुआ था और उसके परिवार के अन्य सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में