Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 07:30 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 12:51 PM IST

Uttarakhand Weather Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना
  • बारिश से तापमान गिरा
  • बारिश और मौसम गतिविधियों में कमी की संभावना

देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज, बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावना है। देहरा दून मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Uttarakhand Weather Update Today उन्होंने बताया कि मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर के अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। थपलियाल ने कहा कि मौसम प्रणाली की तीव्रता में शनिवार से बदलाव आने की संभावना है, जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी इलाकों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम संबंधी गतिविधियां सात जून से कम होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 7 से 9 जून के बीच, राज्य में समग्र वर्षा में कमी आने की संभावना है। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित ऊपरी पहाड़ी जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इस बीच, शुक्रवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश हुई जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। देहरादून मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी में 31.5 मिमी, देहरादून के मोहकमपुर में 26.0, नैनीताल में 24.5, श्रीनगर में 13.0, बदरीनाथ में 11 मिमी तथा देहरादून में नौ मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी । देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा । यह तापमान बृहस्पतिवार के मुकाबले चार डिग्री कम है । पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा जो 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर और नयी टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 18.4 डिग्री और 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से क्रमश: छह और आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा । उधर, देहरादून में बारिश से संबंधित एक घटना में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक दीवार गिरने से 85 वर्षीय महिला घायल हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान मनसा देवी के रूप में हुई है जिसे मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कौन-कौन से जिलों में अलर्ट जारी हुआ है?

टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर।

मौसम विभाग ने किस तरह का अलर्ट जारी किया है?

येलो अलर्ट।

बारिश कब तक जारी रहेगी?

7 जून तक, इसके बाद गतिविधियों में कमी आएगी।