कोविन ऐप में तकनीकी गड़बड़ियों के बावजूद हरियाणा में टीकाकरण सुचारू रूप से चलता रहा: अधिकारी

कोविन ऐप में तकनीकी गड़बड़ियों के बावजूद हरियाणा में टीकाकरण सुचारू रूप से चलता रहा: अधिकारी

कोविन ऐप में तकनीकी गड़बड़ियों के बावजूद हरियाणा में टीकाकरण सुचारू रूप से चलता रहा: अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 19, 2021 12:11 pm IST

चंडीगढ़, 19 जनवरी (भाषा) हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोविन ऐप में कुछ मामूली तकनीकी गड़बड़ियां आयी थीं लेकिन इससे पिछले दो दिनों में कोविड-19 टीकाकारण अभियान में कोई बाधा नही आयी और यह सुचारू रूप से चलता रहा । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों से ‘‘कुछ मामूली गड़बड़ियां’’ सामने आयीं लेकिन उसने टीकाकरण अभियान को प्रभावित नहीं किया।

कोविन कोविड-19 टीका की आपूर्ति और टीका लगाने पर निगरानी संबंधी एक ऑनलाइन मंच है।

अधिकारी ने कहा कि ऐप में गड़बड़ियों की स्थिति में या किन्हीं अन्य मुद्दों की स्थिति में 24 घंटे के अंदर डाटा अपलोड कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ रहे हैं । ’’

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा में 11,457 को कोविड-19 का टीका लगाया गया जबकि लक्ष्य 18807 लोगों का था।

भाषा राजकुमार उमा

उमा


लेखक के बारे में