Pragya Mishra Sister Murder | Mrigendra Pratap Singh FILE
लखनऊ: राजधानी के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की उसके बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। (Pragya mishra sister divya murder lucknow) इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और अपनी छोटी बहन को भी गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मानस बाजपेयी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी दिव्या मिश्रा (36) गोमतीनगर के ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाह से जुड़ा विवाद चल रहा था और दिव्या ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए अदालत का रुख किया था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मानस ने दिव्या को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद मानस ने दिव्या पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या मौके पर गिर गईं। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। (Pragya mishra sister divya murder lucknow) इसके बाद मानस अपने किराए के मकान पहुंचा, जहां उसकी छोटी बहन रहती थी। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस अब CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और घटना से पहले हुई बातचीत की भी जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों की मौत के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच जारी है।
अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है….लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे… @Uppolice @lkopolice @dgpup
— Pragya Mishra (@PragyaLive) August 20, 2026
•प्रज्ञा मिश्रा एक स्वतंत्र पत्रकार है जो उल्टा चश्मा की हेड है, इनका न्यूज़ संस्थान लखनऊ से ओपेरेट होता है
•लख़नऊ में हुआ दिनदहाड़े मर्डर : मृतका दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी.. भरत यादव हैँ प्रज्ञा मिश्रा का पति
•मर्डरर: “मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी,… pic.twitter.com/WKlsuO6dpc
— Mrigendra Pratap Singh (@MrigendraSpeaks) August 20, 2026
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त