DC vs RR IPL 2026 highlights: कप्तान की फिफ्टी गई बेकार, राहुल-पोरेल की तूफान में उड़ी राजस्थान, दिल्ली ने इतने विकेट से हराया

DC vs RR IPL 2026 highlights: कप्तान की फिफ्टी गई बेकार, राहुल-पोरेल की तूफान में उड़ी राजस्थान, दिल्ली ने इतने विकेट से हराया

DC vs RR IPL 2026 highlights: कप्तान की फिफ्टी गई बेकार, राहुल-पोरेल की तूफान में उड़ी राजस्थान, दिल्ली ने इतने विकेट से हराया

DC vs RR IPL 2026 highlights/Image Credit: Social Media X

Modified Date: May 18, 2026 / 12:12 am IST
Published Date: May 18, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
  • केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की शानदार अर्धशतकीय पारियां
  • दिल्ली की जीत से IPL 2026 प्लेऑफ रेस हुई और रोमांचक।

DC vs RR IPL 2026 highlights: आईपीएल 2026 के 62वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 4 गेंद शेष हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए केएल राहुल 56 रन और अभिषेक पोरेल 51 रन बनाए।

 

दिल्ली की शुरुआत रही शानदार 

194 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR IPL 2026 highlights) की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने 18 गेंद में 34 रन बनाकर दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा। विनिंग शॉट आशुतोष शर्मा के बल्ले से आया, जिन्होंने 5 गेंद में 18 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR IPL 2026 highlights) के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 193 रन
बनाए थे। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी को 2-2 विकेट मिले।

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR IPL 2026 highlights) की इस जीत से प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक हो गई है। दिल्ली जो अधिकतम 14 अंकों तक जा सकती है और उसका क्वालीफिकेशन पूरी तरह अन्य टीमों पर निर्भर है। उसने राजस्थान का समीकरण भी बिगाड़ दिया है। राजस्थान और दिल्ली, दोनों के 12-12 पॉइंट्स हैं, लेकिन राजस्थान के 2 मैच बचे हैं और दिल्ली को अब सिर्फ एक मैच और खेलना है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.