‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश एवं गौरवान्वित हूं: प्रधानमंत्री मोदी

‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश एवं गौरवान्वित हूं: प्रधानमंत्री मोदी

‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश एवं गौरवान्वित हूं: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 14, 2022 1:37 am IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को रिकॉर्ड भागीदारी करते देखा जा रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से अत्यंत खुश और गौरवान्वित हूं। हम जीवन के हर क्षेत्र के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का बेहतरीन तरीका है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में