ओडिशा में अगले तीन दिन के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान

ओडिशा में अगले तीन दिन के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान

ओडिशा में अगले तीन दिन के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 7, 2022 10:23 pm IST

भुवनेश्वर, सात अगस्त (भाषा) ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी स्तर की बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में अगले तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को बना निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान इसके जोर पकड़ने और उत्तर-पश्चिम में ओडिशा व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक कालाहांडी और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, एक बुलेटिन के अनुसार रविवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच नवरंगपुर में 126 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मलकानगिरी में 44 मिमी बारिश हुई। कालाहांडी के भवानीपटना में 36 मिमी जबकि कोरापुट में 26 मिमी बारिश हुई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में