चेन्नई, 27 जून (भाषा) तमिल फिल्मकार और अभिनेता के. भाग्यराज का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। अस्पताल के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।
फिल्म निर्देशक अपनी सहज हास्य शैली और मजेदार संवाद के लिए मशहूर थे।
के. भाग्यराज के निभाए गए किरदार मुख्य रूप से मध्यम वर्ग से जुड़े होते थे, जो उनकी उत्कृष्ट पटकथा और पर्दे पर उनके व्यक्तित्व के मेल के कारण दर्शकों को काफी पसंद आते थे। पांच दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।
भाग्यराज द्वारा निर्देशित और अभिनीत कुछ बेहद लोकप्रिय फिल्मों में ‘अंधा 7 नाटकल’, ‘मुंधनाई मुदिचू’, ‘चिन्ना वीडू’ और ‘एंगा चिन्ना रासा’ शामिल हैं।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन