वित्तीय अनियमितता के आरोप में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति निलंबित

वित्तीय अनियमितता के आरोप में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति निलंबित

वित्तीय अनियमितता के आरोप में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 11, 2021 2:05 pm IST

गुवाहाटी, 11 फरवरी (भाषा) असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति रणजीत तमुली को बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। राजभवन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक राज्यपाल ने कुलपति कार्यालय की जिम्मेदारी जीव विज्ञान संकाय के डीन आरएनएस यादव को दी है जो विश्वविद्यालय में सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर हैं।

उल्लेखनीय है कि डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ-साथ संस्थान के अन्य कर्मचारी संगठनों एवं लाहोवाल की विधायक ऋतुपर्णा बरुआ ने राज्यपाल मुखी को ज्ञापन देकर तमुली पर वित्तीय अनियमितता करने एवं सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में