आइजोल, छह मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद मिजोरम के अपने पहले दौरे पर शुक्रवार को आइजोल पहुंचे।
वह शनिवार को आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित तनहरिल में मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
राज्यपाल विजय कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री वनलालथलाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लेंगपुई हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, बाद में लोक भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री लालदुहोमा, गृह मंत्री के. सपडांगा, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री सी. लालसाविवुंगा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राधाकृष्णन का औपचारिक स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को एमजेडयू के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद उपराष्ट्रपति त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए त्रिपुरा रवाना होंगे।
भाषा
नेत्रपाल नरेश
नरेश