उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में पूजा-अर्चना की

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में पूजा-अर्चना की

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में पूजा-अर्चना की
Modified Date: May 31, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: May 31, 2026 1:26 pm IST

धर्मस्थल, 31 मई (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को यहां श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

मंदिर के धर्माधिकारी डी. वीरेंद्र हेगड़े ने उपराष्ट्रपति का मंदिर परिसर में स्वागत किया।

मंदिर में विशेष प्रार्थना से पहले उपराष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से सम्मानपूर्वक स्वागत दिया गया। इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी उनके साथ मौजूद रहे।

हेगड़े ने उपराष्ट्रपति को मंदिर की विभिन्न गतिविधियों तथा धर्मस्थल प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में चलाए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, मंदिर के अधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति का धर्मस्थल दौरा कर्नाटक, गोवा और केरल की उनकी आधिकारिक यात्रा का हिस्सा था।

भाषा गोला अमित

अमित


लेखक के बारे में