उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरलम का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरलम का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरलम का दौरा करेंगे
Modified Date: September 26, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: September 26, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को केरलम का एक दिवसीय दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।’’

उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम स्थित ‘श्री उथराडोम तिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में