बीजेपी नेता भी चिप्स-सैंडविच खाते कैमरे में कैद

बीजेपी नेता भी चिप्स-सैंडविच खाते कैमरे में कैद

बीजेपी नेता भी चिप्स-सैंडविच खाते कैमरे में कैद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: April 13, 2018 6:52 am IST

महाराष्ट्र, पुणे। देश की सियासी पार्टियों का उपवास, उपहास में तब्दील हो रहा है। पार्टियां उपवास के बहाने अपनी किरकिरी कराने में जुटी है। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी नेताओं का उपवास के दौरान खाते हुए खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।  

ये भी पढ़ें- दिल्ली के कोहाट एनक्लेव में भीषण आग से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बीजेपी ने बजट सत्र सुचारू रूप से नहीं चलाने देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के खिलाफ 12 अप्रैल को एक दिनी उपवास रखा था। लेकिन इस उपवास के दौरान बीजेपी ने वही किया जो कांग्रेस ने किया था. पुणे में पार्टी मीटिंग के दौरान पार्टी के बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी के नेताओं का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में बीजेपी महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक संजय भेगड़े और भीमराव तपकीर चिप्स और सैंडविच खाते कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- उन्नाव-कठुआ रेप केस का विरोध, इंडिया गेट पर कांग्रेस ने किया कैंडल मार्च

वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बीजेपी की खूब खिंचाई करते हुए बयान दिया है कि ”बीजेपी सरकार के दिन फिर गए हैं, अब बीजेपी सरकार की नौटंकी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है”। आपको इसी महीने के 9 तारीख को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रखा था, जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं ने फास्ट से पहले पेटभर कर ब्रेकफास्ट किया था।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में