विजय ने महिलाओं को शादी के लिये सोना और 2500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया

Ads

विजय ने महिलाओं को शादी के लिये सोना और 2500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 06:59 PM IST

चेन्नई, सात मार्च (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने शनिवार को महिलाओं के लिए कई वादों की घोषणा की, जिनमें आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता, युवतियों को शादी के उपहार के रूप में सोना और साड़ी और सभी परिवारों को छह एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देना शामिल है।

विजय ने यहां के निकट मामल्लापुरम में टीवीके के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी पार्टी टीवीके सत्ता में आएगी, तो सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर 60 वर्ष की आयु तक की सभी महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘अन्नपूर्णा सुपर सिक्स योजना’ के तहत प्रतिवर्ष छह एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्कूलों में ‘जीरो ड्रॉपआउट’ सुनिश्चित करने के लिए ‘कामराजार कालवी उरुथी थिट्टम’ के तहत प्रत्येक मां या अभिभावक को 15,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप