चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख जोसेफ सी. विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार को पहली बार तमिलनाडु सचिवालय पहुंचे।
सचिवालय पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रस्मी ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया, जिसके बाद वह मुख्यमंत्री कक्ष में दाखिल हुए।
वहां उन्होंने आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और विभिन्न विभागों के सचिवों तथा पुलिस अधिकारियों समेत राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल