Vijayawada Murder Case: महिला की हत्या कर कसाई ने शव के किए कई टुकड़े, फिर नहर में फेंका, लेकिन इस एक चूक से पकड़ा गया आरोपी

Ads

Vijayawada Murder Case: महिला की हत्या कर कसाई ने शव के किए कई टुकड़े, फिर नहर में फेंका, लेकिन इस एक चूक से पकड़ा गया आरोपी

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 10:06 AM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 10:07 AM IST

Vijayawada Murder Case: महिला की हत्या कर कसाई ने शव के किए कई टुकड़े, फिर नहर में फेंके, लेकिन इस एक चूक से पकड़ा गया आरोपी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • 29 वर्षीय कल्याणी की हत्या के आरोप में शेख शफी गिरफ्तार
  • आरोपी पर शव के टुकड़े कर नहर में फेंकने का आरोप
  • हाथ के टैटू से महिला की पहचान हुई

विजयवाड़ा। Vijayawada Murder Case: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां एक कसाई ने महिला की हत्या कर शव के कई टुकड़ें कर नहर में फेंक दिया। 29 वर्षीय एक महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी कसाई को गिरफ्तार किया है।

एक चूक से पकड़ा गया आरोपी (Vijayawada Crime News)

विजयवाड़ा पश्चिम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दुर्गा राव ने बताया कि शहर के भवानीपुरम इलाके में मांस की दुकान संचालित करने वाले शेख शफी (45) ने 17 सितंबर को कल्याणी की हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना आर्थिक विवाद के चलते हुई। महिला के हाथ पर बने टैटू के जरिए पुलिस ने शव की पहचान की और जांच के बाद आरोपी तक पहुंची।

राव ने को बताया, ‘‘शफी को कल्याणी का गला काटने और बाद में उसके शव के टुकड़े करके उन्हें नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ’’पुलिस के अनुसार, शफी की केवल तीन बेटियां हैं, इसलिए उसने चार साल पहले कल्याणी के बेटे को गोद लिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय तक करीबी संबंध भी थे। हालांकि, पुलिस के मुताबिक शफी ने दावा किया कि कल्याणी अक्सर पैसों की मांग करती थी और उससे हजारों रुपये लेती थी।

किस बात पर होता था विवाद? (Andhra Pradesh Murder News)

Vijayawada Murder Case पुलिस के अनुसार, शफी ने आरोप लगाया कि कल्याणी ने इस बात का फायदा उठाया कि उसने अपना बेटा गोद लेने के लिए दिया था। पुलिस के अनुसार वह जब भी पैसे मांगती थी और शफी पैसे देने से इनकार करता था तो कथित तौर पर हंगामा करने की धमकी देती थी। पुलिस के अनुसार, तंग आकर शफी ने 17 सितंबर को अपने परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में कल्याणी को अपने घर बुलाया।

गला काटकर उतारा मौत के घाट (Kalyani Murder Case)

Vijayawada Murder Case पुलिस ने बताया कि शफी ने आरोप लगाया कि उस दिन कल्याणी ने एक लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन उसने केवल 15,000 रुपये देने की पेशकश की, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद शफी ने कल्याणी का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर उसके शव के टुकड़े कर दिए।

Vijayawada Crime News Today पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शफी ने शेख अब्दुल्ला की मदद से कल्याणी के शव के टुकड़ों को विजयवाड़ा थर्मल पावर स्टेशन (वीटीपीएस) की कूलिंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शफी और अब्दुल्ला को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

विजयवाड़ा में महिला की हत्या के मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने मामले में शेख शफी और कथित तौर पर उसकी मदद करने वाले शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है।

महिला की पहचान कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान कल्याणी के रूप में हुई।

हत्या की वजह क्या बताई गई है?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आर्थिक विवाद को हत्या की वजह बताया है। आरोपी के दावे के अनुसार, कल्याणी उससे पैसों की मांग करती थी।

हत्या के बाद शव का क्या किया गया?

पुलिस के अनुसार, शव के टुकड़े कर उन्हें वीटीपीएस की कूलिंग नहर में फेंक दिया गया।

यह घटना कब हुई थी?

पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना 17 सितंबर को हुई थी और मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।