ग्राम विकास अधिकारी एवं एक अन्य आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
ग्राम विकास अधिकारी एवं एक अन्य आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर, पांच मार्च (भाषा) राजस्थान के प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि परिवादी के मकान के पट्टे की रजिस्ट्री करवाने के लिए सुहागपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी ने 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने यह राशि दलाल ई-मित्र संचालक राजमल हाड़ोती को देने के लिए कहा था।
एसीबी ने अपनी जांच में पाया कि आठ हजार रुपए रजिस्ट्री से पहले और शेष राशि रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के दौरान दलाल राजमल को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि बाद में ब्यूरो की टीम ने ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
भाषा बाकोलिया राजकुमार
राजकुमार

Facebook


