राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी 1.50 लाख रुपये की रिश्वत गिरफ्तार

Ads

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी 1.50 लाख रुपये की रिश्वत गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 07:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

जयपुर, 28 फरवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को जालौर के सायला में पंचायत समिति के एक ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 1.50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां एक बयान में बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भवन निर्माण का विवाद दूर करके अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में ग्राम पंचायत सायला के ग्राम विकास अधिकारी पूराराम उसके दलाल विक्रम सिंह राजपूत के माध्यम से 2.40 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को आरोपी ग्राम विकास अधिकारी पूराराम को परिवादी से रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपी दलाल विक्रम सिंह राजपूत एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया।

बयान के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन