इश्तेहार देकर बेरोजगार युवक ने कहा- चाहिए कमाऊ दुल्हन, देशभक्ति भरी हो कूट-कूटकर, देखिए डिमांड की पूरी लिस्ट

इश्तेहार देकर बेरोजगार युवक ने कहा- चाहिए कमाऊ दुल्हन, देशभक्ति भरी हो कूट-कूटकर, देखिए डिमांड की पूरी लिस्ट

इश्तेहार देकर बेरोजगार युवक ने कहा- चाहिए कमाऊ दुल्हन, देशभक्ति भरी हो कूट-कूटकर, देखिए डिमांड की पूरी लिस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 18, 2020 11:56 am IST

पटना: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का विज्ञापन जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल एक 31 वर्षीय युवक शादी के लिए दुल्हन की तलाश कर रहा है। दुल्हन की तलाश के लिए उसने पेपर में विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन की कटिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।

Read More: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, कारतूस सहित एक दर्जन हथियार बरामद

मिली जानकारी के अनुसार विज्ञापन देने वाले शख्स का नाम डॉ. अभिषेक कुमार है और वे फिलहाल बेरोजगार हैं। अभिषेक ने अपनी शादी की इस्तेहार दिया है। इस इस्तेहार में अभिषेक की पूरी डिमांड लिखी हुई है। अभिषेक एक ऐसी युवती की तलाश कर रहे हैं, जो कामकाजी हो। उसमें भारत की सैन्य और खेल क्षमताओं को बढ़ाने में भी दिलचस्पी रखती हो। दुल्हन में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए।

Read More: पति हैरान, ससुराल वाले परेशान, वेलेंटाइन डे पर हुई शादी, दो दिन बाद नवविवाहिता ने दिया बेटी को जन्म

डॉ अभिषेक का यह भी कहना है कि अच्छा बनाती हो, बच्चों के देखरेख में माहिर हो साथ ही कुंडली के 36 गुण भी मिलने चाहिए। लड़की की जाति भी ब्राह्मण होनी चाहिए। हैरानी की बात यह है कि अभिषेक ने शादी के लिए संपर्क करने वालों को मैसेज करने को कहा है, फोन नहीं।

Read More: वृंदा करात ने अमित शाह को बताया हेट मिनिस्टर, कहा- देश को केंद्र सरकार से सबसे ज्यादा खतरा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"