शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में 50 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जिन्हें आज 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों में 19 महिलाएं हैं। इस विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है।
हिमाचल की जनता की ओर से प्रधानमंत्री @narendramodi जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जी का धन्यवाद।
हिमाचल की जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाएगी और हम सब मिलकर विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे।
जय हिमाचल, जय हिन्द।
— Prem Kumar Dhumal (@DhumalHP) October 31, 2017
The indelible ink is the mark of indelible history of flourishing Himachal under Congress. The days to come will see a new breakthrough in development & welfare, and new benchmarks will be set for other states to emulate. #DevbhoomiWithCongress pic.twitter.com/ys6w5njhsk
— Virbhadra Singh (@virbhadrasingh) November 9, 2017
हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की और बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों ही नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि बीजेपी ने 50 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा था, लेकिन हिमाचल की जनता के रुझान को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 60 का आंकड़ा भी पार हो सकता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली हुई दमघोंटू, जान पर भारी दिल्ली की एक सांस !
दूसरी ओर, वीरभद्र सिंह का कहना है कि उन्हें एक बार फिर कांग्रेस की जीत का भरोसा है और पूरे बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं. बसपा 42 सीट पर, माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी छह-छह सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर हिमाचल के चुनाव मैदान में है.
ये भी पढ़ें- वीवीपीएटी वोटिंग से सरकार चुनने वाला पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश
फिलहाल हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 35 और भाजपा के 28 विधायक हैं। एक सीट रिक्त है, जबकि 4 निर्दलीय विधायक हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक आज हो रहे मतदान को देखते हुए पुलिस और होमगार्ड के 17,850 कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल की 65 कंपनियां भी तैनात की गयी हैं.
वेब डेस्क, IBC24