Vizianagaram Road Accident: सड़क पर ही मची चीखपुकार, देखते ही देखते बदल गया मंजर, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Vizianagaram Road Accident: सड़क पर ही मची चीखपुकार, देखते ही देखते बदल गया मंजर, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Vizianagaram Road Accident: सड़क पर ही मची चीखपुकार, देखते ही देखते बदल गया मंजर, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Vizianagaram Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 13, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: September 13, 2026 11:56 am IST

विजयनगरम: Vizianagaram Road Accident आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Andhra Pradesh Road Accident) मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।

लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर

Vizianagaram Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला विजयनगरम जिले के शिखर गंज का है। बताया जा रहा है कि यहां रविवार सुबह एक लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोब्बिली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आर. गोविंदा राव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर हुआ।

तीन लोगों की मौत

राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विजयनगरम जिले के शिखर गंज में आज सुबह लॉरी और ऑटो की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि लॉरी विजयनगरम की ओर जा रही थी, जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।