Vote Chori in Bihar Assembly Election 2025: बिहार में हार दिखते ही कांग्रेस ने शुरू किया प्लान B, दिग्गज नेता ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए रिजल्ट आने से पहले ही स्वीकार कर ली हार
Vote Chori in Bihar Assembly Election 2025: बिहार में हार दिखते ही कांग्रेस ने शुरू किया प्लान B, दिग्गज नेता ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए रिजल्ट आने से …

Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह का कब्जा, RJD की वीणा देवी को 91416 वोटों से किया पराजित / Image: IBC24 Customized
- NDA की जीत के बीच ‘‘वोट चोरी’’ होने का दावा
- महागठबंधन ने स्वीकार की हार
- कांग्रेस को ओबीसी वोट नहीं मिलने का दावा
बेंगलुरु: Vote Chori in Bihar Assembly Election 2025 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में भी ‘‘वोट चोरी’’ हुई है, जहां विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के आंकड़े को पार करता दिखायी दे रहा है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक कांग्रेस-राजद गठबंधन की हार और राजग के बहुमत की ओर बढ़ने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।
Vote Chori in Bihar Assembly Election 2025 बिहार में महागठबंधन को मिली हार के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा। मुझे नहीं पता कि हार का कारण क्या है। मैं वहां (बिहार) नहीं गया था। मुझे नहीं पता कि किसने (हमें) वोट नहीं दिया, राजग ने इतने बड़े बहुमत से जीत क्यों हासिल की। मैं जानने की कोशिश करूंगा।’’
https://youtu.be/ZcAiR9Bvvzk
यह पूछे जाने पर कि बिहार में ओबीसी वोट निर्णायक होने के बावजूद मतदाता कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। नीतीश कुमार कौन हैं? क्या वह ओबीसी नहीं हैं?’’ बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने वहां भी चोरी की है।’’। हालांकि, उन्होंने कोई ब्यौरा नहीं दिया।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सिद्धरमैया ने बिहार में भी ‘‘वोट चोरी’’ होने का दावा किया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Vote Chori in Bihar Assembly Election 2025: Siddaramaiah claims 'vote theft' in Bihar too

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm