राजस्थान की तीन नगर निगमों के लिए मतदान

राजस्थान की तीन नगर निगमों के लिए मतदान

राजस्थान की तीन नगर निगमों के लिए मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 29, 2020 5:19 am IST

जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में तीन शहरों में निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को तीन नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार पहले चरण में जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है जहां 16 लाख से अधिक मतदाता 951 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर हैरिटेज के 100, जोधपुर उत्तर के 80 और कोटा उत्तर के 70 कुल 250 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है जहां क्रमश: 430, 296 और 225 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 2761 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में