7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान, सुबह 10 बजे तक 12.65 फीसदी वोटिंग

Ads

7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान, सुबह 10 बजे तक 12.65 फीसदी वोटिंग

  •  
  • Publish Date - May 6, 2019 / 05:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण के मतदान के दौरान सोमवार सुबह दस बजे तके 7 राज्यों की 51 सीटों पर औसत 12.65 फीसदी मतदान हो चुका था। इस कड़ी में सुबह 10 बजे तक  बिहार में 11.51, जम्मू-कश्मीड़ में-1.36, मध्यप्रदेश में 13.18, राजस्थान में 14, यूपी में 9.85, पश्चिम बंगाल में 16.56 और झारखंड में 13.46 फीसदी मतदान हुआ।

बता दें कि सभी जगहों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं कई जगहों पर ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायतों के चलते कहीं मतदान देर से शुरु हुआ तो कई जगहों पर मतदान बीच में रोकना पड़ा।