ब्रावो के चैम्पियन सांग पर धोनी की बेटी जीवा का डांस, देखिए वीडियो
ब्रावो के चैम्पियन सांग पर धोनी की बेटी जीवा का डांस, देखिए वीडियो
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्ले-ऑफ क्वालीफाई करने पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि एक खास मौके पर जुटे सभी खिलाड़ियों ने जमकर पार्टी की। दरसअल, ये खास मौका था सुरेश रैना की बेटी की बर्थडे पार्टी, जहां चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। इस दौरान धोनी की बेटी जीवा ने अपने डांस से पार्टी के माहौल को और मजेदार बना दिया। पार्टी के दौरान जीवा ने रैना की बेटी ग्रासिया के साथ ब्रावो के गाने चैम्पियन पर डांस किया।
IPL सीजन -11 के दौरान धोनी की बेटी जीवा, रैना की बेटी ग्रासिया और हरभजन की बेटी काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली है, यही दोस्ती रैना की बेटी ग्रासिया की बर्थडे पार्टी में देखने को मिली। ये वीडियोज चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। जो कि काफी वायरल हो रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


