नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इसके बाद कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। गांधीजी को किसने मारा इस शीर्षक वाले वीडियो में कई लोगों से बात की गई है।
वीडियो में कई लोगों से सवाल किया गया है कि गांधीजी को किसने मारा। सभी ने जवाब दिया कि गांधीजी को नाथूराम गोडसे ने मारा। हालांकि वीडियो में कुछ लोग भी कहते नजर आए कि गांधीजी को मारा भले ही गोडसे ने था, लेकिन उनकी हत्या के पीछे किसका हाथ था, ये एक राजनीतिक एंगल है।
Who and what killed Gandhiji?
Here’s what Indians have to say. #RSS #GandhiAssassination pic.twitter.com/sJVVIStPR7— Congress (@INCIndia) 12 जून 2018
यह भी पढ़ें : मोदी का आगमन 14 जून को, सुरक्षा व्यवस्था की हुई फाइनल रिहर्सल
वहीं किसी ने कहा कि गोडसे में जो नफरत की भावना पैदा हुई, वह आरएसएस की ही देन है। किसी ने कहा कि संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर गोडसे ने गांधीजी को मारा था। एक शख्स ने कहा कि गांधी जी की हत्या के बाद पुणे में मिठाइयां बांटी गईं थी।
माना जा रहा है, इस वीडियो को जारी कर कांग्रेस ने ये मैसेज दे रही है कि वह संघ पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों पर अब भी कायम है। इससे पहले भिवंडी कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश हुए राहुल गांधी ने अदालत से कहा कि वे इस मामले में दोषी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : रमन कैबिनेट की बैठक 18 जून को, संविलियन पर लगेगी मुहर
बता दें कि यह मामला संघ कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने 2014 में राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद उनके खिलाफ दर्ज कराया था। राहुल ने उस भाषण में कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था।
वेब डेस्क, IBC24