हत्या के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने धुनाई के बाद पहली मंजिल से फेंका नीचे

Ads

हत्या के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने धुनाई के बाद पहली मंजिल से फेंका नीचे

  •  
  • Publish Date - July 6, 2018 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

बिहारशरीफ बिहार के बिहारशरीफ थाना इलाके में हत्या के एक आरोपी को भीड़ ने जमकर पिटाई करने के बाद उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक दुकानदार दिवाकर कुमार को गोली मार दी। आसपास मौजूद लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो बाकी आरोपी तो भाग निकले, लेकिन एक आरोपी पास के एक घर में घुस गया। आक्रोशित भीड़ ने घर पर पथराव शुरु कर दिया।



यह भी पढ़ें : जेएनयू, कन्हैया कुमार पर जुर्माना बरकरार, उमर खालिद निष्कासित

इसके बाद भी आरोपी बाहर नहीं आया तो भीड़ ने घर को आग लगाने की कोशिश की और फिर घर के अंदर घुस कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पहली मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इससे डीएसपी समेत आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए।

भीड़ ने 4 पुलिस कर्मियों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए और पुलिसफोर्स बुलवाई गई। पुलिस ने आते ही लाठीचार्ज किया तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24