संसद के दिलचस्प नजारे, भाषण के बाद मोदी से गले मिले राहुल, फिर सीट पर बैठते ही मारी आंख

संसद के दिलचस्प नजारे, भाषण के बाद मोदी से गले मिले राहुल, फिर सीट पर बैठते ही मारी आंख

संसद के दिलचस्प नजारे, भाषण के बाद मोदी से गले मिले राहुल, फिर सीट पर बैठते ही मारी आंख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 20, 2018 8:59 am IST

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शुक्रवार लोकसभा में चला सियासी दंगल उस समय अलग नजर आया जब अपना भाषण खत्म कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उठकर पीएम नरेंद्र मोदी की सीट पर गए और उनसे गले मिले। इस दौरान मोदी ने उनकी पीठ भी थपथपाई। हालांकि इसके बाद राहुल अपनी सीट पर लौटे और किसी कांग्रेस सांसद के कुछ कहने पर आंख मारते भी नजर आए।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने बीजेपी के भाषण को जुमला बताया। पहला जुमला 15 लाख रुपए हर एक के खाते में। दूसरा जुमला 2 करोड़ रोजगार हर साल, जबकि केवल 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम हर जगह रोजगार देने की बात करते हैं, लेकिन क्या हुआ। अपना भाषण खत्म होने के बाद राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट तक गए और उनसे गले मिले। पीएम मोदी ने उनकी पीठ भी थपथपाई।

यह भी पढ़ें : शिवसेना ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- यह अविश्वास प्रस्ताव चमड़ी उधेड़ने के लिए

नोटबंदी के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कारोबारियों को चोट लगी है। कांग्रेस जीएसटी लाई थी लेकिन तब बीजेपी ने ही इसका विरोध किया था। पीएम ने उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जीएसटी का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि राफेल डील में पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वे विमान के दाम बताएंगी। लेकिन डील होने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि फ्रांस सरकार के साथ हुए समझौते के चलते विमान की कीमत का खुलासा नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा, फ्रांस के राष्ट्रपति से मेरि व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस और भारत सरकार के बीच ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत,बसपा के पूर्व सांसद के भाई की है फैक्ट्री

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरे दिल में पीएम के लिए गुस्सा है, नफरत नहींमैं आरएसएस, बीजेपी और पीएम मोदी का आभारी हूं, उन्होंने मुझे हिंदू का मतलब समझायाविपक्ष और आपके लोग पीएम को मिलकर हराएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह सत्ता नहीं छोड़ना चाहतेमोदी और शाह अलग तरह के नेता हैंपीएम के मुंह से अत्याचार पर एक शब्द नहीं निकलाहिंदुस्तान महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है

उन्होंने कहा कि MSP का नया जुमला स्ट्राइक हैपीएम 10-20 बड़े कारोबारियों के लिए सबकुछ करते हैंपीएम की बात सूट-बूट वालों से होती हैइससे पहले बीजेपी के राकेश सिंह ने संसद में स्पीच दी। राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में