पटना, अस्पताल के आईसीयू में तैर रही हैं मछलियां, डिप्टी सीएम मोदी के घर भी घुसा पानी,देखिए वीडियो

पटना, अस्पताल के आईसीयू में तैर रही हैं मछलियां, डिप्टी सीएम मोदी के घर भी घुसा पानी,देखिए वीडियो

पटना, अस्पताल के आईसीयू में तैर रही हैं मछलियां, डिप्टी सीएम मोदी के घर भी घुसा पानी,देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 29, 2018 9:46 am IST

पटना। बिहार की राजधानी पटना में दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है बल्कि पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू तक में पानी घुस गया है, जहां गंभीर रोगी भर्ती हैं, वहां पानी में न केवल मछलियां बल्कि कीड़े-मकौड़े भी तैर रहे हैं। अस्पताल के अंदर घुटनों तक पानी है। ऐसे में मरीजों के स्वास्थ्य की हालत क्या होगी, ये सोचा जा सकता है।

पटना के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जगह-जगह जल-जमाव का नजारा है निचले इलाकों में दो से चार फिट तक पानी है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नजारा देखने के बाद ऐसा लगता है कि मरीज किसी तालाब में बैठे हैंडॉक्टर भी इसी हालत में मरीजों का इलाज कर रहे हैं. अस्‍पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज आते हैं लेकिन, अस्पताल में जल-जमाव के कारण इनका इलाज बुरी तरह प्रभावित है अस्पताल के उपाधीक्षक का कहना है कि पानी निकालने का काम किया जा रहा है

यह भी पढ़ें : नक्सलियों ने जारी किया ऑडियो, कहा- हमें पीएम मोदी भी नहीं रोक सकते

ये हाल सिर्फ मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नहीं बल्कि आसपास फार्मेसी कॉलेज, टीबी सेंटर, अस्पताल मार्ग, बीएनआर मोड से लेकर सुलतानगंज व महेन्द्र ट्रेनिंग स्कूल के समीप अशोक राजपथ, कृषि बाजार समिति मुसल्लहपुर, गुलजारबाग व मीना बाजार मंडी, बाचस्पति नगर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे लाइन के दक्षिण में कई मोहल्ले जलमग्न हैं

ऐसा नहीं है कि -जमाव से सिर्फ आम जनता ही परेशान है। VIP भी इस के शिकार हुए हैं। प्रदेश के  सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास में भी पानी भर गया है दरअसल, दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पटना जलमग्न हो गया है। वहीं पानी निकालने में नगर निगम और राज्य का बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह फेल साबित होता नजर आ रहा है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में