कोलकाता में चली बुलेट ट्रेन को देेखने जुटी भीड़, आप भी देखें
कोलकाता में चली बुलेट ट्रेन को देेखने जुटी भीड़, आप भी देखें
कोलकाता। देश में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए जापान और भारत के बीच करार हुआ है। जिसका काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इन सबके बीच कोलकाता में बुलेट ट्रेन चलाई गई है। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी जुटी। कोलकाता में चली उस बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं, वह कोई असल बुलेट ट्रेन नहीं बल्कि एक टॉय ट्रेन है, जिसे बिल्कुल असली बुलेट ट्रेन की तरह बनाया गया है।
देखें वीडियो-
#WATCH A Bullet train replica seen at a #Durgapuja pandal on Kolkata’s College Street pic.twitter.com/mFmw42WF4M
— ANI (@ANI) October 15, 2018
पढ़ें- इलाहाबाद को प्रयागराज बनाने पर जस्टिज काटजू ने योगी को थमाई 18 शहरों की लिस्ट,सुझाया ये नाम
कोलकाता में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। शहर में कई जगह मां दुर्गा विराजमान होती है। भव्य दुर्गा पंडालों में लोगों की भीड़ जुटाने कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। आयोजकों में यहां एक से बढ़ कर एक और अनोखे पूजा पंडाल बनाने की भी होड़ लगी हुई है, जिसे देखते हुए आयोजक पंडाल बनाने के लिए कई नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। प्रयोग के तहत कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर सजे एक दुर्गापूजा पंडाल में बुलेट ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
पढ़ें- पद्मा का कीर्तिमान, कराटे में छत्तीसगढ़ को दिलाया गोल्ड
पूजा पंडाल में बुलेट ट्रेन की हुबहु कॉपी बनाई गई है। इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि असल बुलेट ट्रेन कैसी होगी। इस बुलेट ट्रेन में तीन डिब्बे लगाए गए हैं, इतना ही नहीं ट्रेन को चलाने के लिए पंडाल के पास ट्रैक भी बनाया गया है। पंडाल में लगी इस बुलेट ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


