पांच सितारा होटल में बसपा पूर्व सांसद के बेटे की दबंगई, लहराई पिस्तौल..देखें वीडियो

पांच सितारा होटल में बसपा पूर्व सांसद के बेटे की दबंगई, लहराई पिस्तौल..देखें वीडियो

पांच सितारा होटल में बसपा पूर्व सांसद के बेटे की दबंगई, लहराई पिस्तौल..देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 16, 2018 7:32 am IST

दिल्ली। मंत्रियों के करीबी और उनके रिश्तेदारों के अक्सर दबंगई के मामले सामने आते रहते हैं। दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बसपा के पूर्व सांसद के बेटे ने रिवॉल्वर लेकर जमकर ड्रामा किया। नेता के बेटे ने रिवॉल्वर निकालकर कपल को धमका रहा था। होटल के बाहर काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

रिवॉल्वर लेकर धमकाने वाला युवक बीएसपी सांसद राकेश पांडेय का बेटा आशीष पांडेय है जिसकी किसी बात को लेकर एक कपल से अनबन हो गई। और तैश में आकर उसने अपने एसयूवी वाहन से रिवॉल्वर निकाल ली।

पढ़ें- नक्सलियों के बारुदी विस्फोट में तीन जवान घायल, सर्चिंग पर निकले जवानों को बनाया निशाना

आशीष रिवॉल्वर लेकर कपल की ओर बढ़ता दिख रहा है। वह इसके बाद कपल के साथ गाली-गलौच करने लगता है। आरोपी ने जाते-जाते भी मैनेजर को अगले दिन देख लेने की धमकी दी। यही नहीं, SUV में उसके साथ मौजूद लड़कियां भी वीडियो शूट करते हुए कपल को गालियां देती दिख रही हैं। 

पढ़ें- कोलकाता में चली बुलेट ट्रेन को देेखने जुटी भीड़, आप भी देखें

वीडियो में आशीष के साथ एक युवती है जो कपल को धमकाते नजर आ रहे हैं। आशीष हाथ में जैसे ही पिस्तौल लहराता है, वहां हड़कंप मच जाता है। कुछ देर बाद वे कपल को धमकी देते हुए वहां से चले जाते हैं। आखिर वह कपल को किस बात को लेकर धमकी दे रहा था, यह अभी यह साफ नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आशीष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। 

आशीष के लेडीज बाथरूम में घुसने पर बढ़ा विवाद

ऐसी बातें निकलकर सामने आ रहीं है कि आशीष होटल में लेडीज बाथरूम में घुस गया था जहां उसकी बहस हो गई। होटल के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर से आशीष की बहस बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में