हम भाजपा की ‘साजिशों’ को विफल करेंगे, ‘तमिलनाडु टीम’ जीतेगी : उदयनिधि

Ads

हम भाजपा की ‘साजिशों’ को विफल करेंगे, ‘तमिलनाडु टीम’ जीतेगी : उदयनिधि

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 02:59 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

तिरुपत्तूर (तमिलनाडु), एक अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘षड्यंत्र’’ विफल हो जाएंगे और ‘तमिलनाडु टीम’ 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी।

स्टालिन ने तिरुपत्तूर जिले के नटरामपल्ली और वानीयमबाड़ी में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि वह चुनाव में जीत नहीं सकती है और इसलिए वह चुनावों के माध्यम से राज्य में प्रवेश करने की योजना बना रही है।

उदयनिधि ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘हम 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की उन साजिशों को नाकाम करेंगे जो पुराने और नए गुलामों के जरिए दिल्ली से तमिलनाडु पर शासन करना चाहती हैं। आइए हम अथक परिश्रम करें और सुनिश्चित करें कि ‘तमिलनाडु टीम’ जीते और हम द्रविड़ मॉडल 2.0 शासन की शुरुआत करे।’’

उन्होंने द्रमुक उम्मीदवारों जोलारपेट विधानसभा क्षेत्र से कविता धंडापानी और तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से नल्लाथंबी के लिए वोट मांगते हुए कहा कि अन्ना द्रमुक महासचिव ई. के पलानीस्वामी को इस बार भी परास्त किया जाना चाहिए, जिन्हें दस बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है।

द्रमुक की युवा इकाई के सचिव ने चुनावी वादों पर प्रकाश डाला, जिनमें परिवारों की महिला मुखियाओं के लिए मासिक अनुदान को दोगुना करके 2,000 रुपये करना, गृहिणियों को 8,000 रुपये का एकमुश्त कूपन प्रदान करना और मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का आठवीं कक्षा तक विस्तार करना शामिल है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी