कोविड-19 से लड़ने के लिए मास्क पहनने को सामाजिक दवा समझना होगा: किरन बेदी
कोविड-19 से लड़ने के लिए मास्क पहनने को सामाजिक दवा समझना होगा: किरन बेदी
पुडुचेरी, चार अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी ने रविवार को लोगों से आह्वान किया कि वे कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए एक मास्क को अनिवार्य दवा की तरह पहनें।
वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद, लोगों को मास्क-पहनने को अनिवार्य आदत के रूप में अपनाना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एक सामाजिक दवा साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन भी संक्रमण का पता लगाने के लिए अधिक से अधिक जांच कर रहा है। यदि वायरस के लक्षण मिलते हैं तो नागरिकों को जल्दी रिपोर्ट करना होगा।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को भोजनालयों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन का औचक निरीक्षण और वीडियो-रिकॉर्ड बनाना चाहिए । उन्होंने उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
भाषा शुभांशि नरेश
नरेश

Facebook


