पश्चिम बंगाल: बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश नाकाम की, 1.29 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया

Ads

पश्चिम बंगाल: बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश नाकाम की, 1.29 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया

  •  
  • Publish Date - September 27, 2025 / 06:59 PM IST,
    Updated On - September 27, 2025 / 06:59 PM IST

कोलकाता, 27 सितंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बांग्लादेश से लगी तराली सीमा चौकी पर 1.29 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ा। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को एक अभियान में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने तराली चौकी के अंतर्गत हकीमपुर जांच चौकी पर एक व्यक्ति के पास से 1.1 किलोग्राम सोना बरामद किया।

बयान में कहा गया है कि जब्त सोने का अनुमानित मूल्य 1.29 करोड़ रुपये है।

यह कार्रवाई तस्करी के प्रयास किए जाने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई।

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने सीमा पार से सोना लाने की बात कबूल की।

तस्करी अभियान में शामिल व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा शुभम सुभाष

सुभाष

सुभाष