भारी समर्थकों के साथ ममता बेनर्जी का पैदल मार्च , उधर बीजेपी नेता मिले उपराष्ट्रपति से

भारी समर्थकों के साथ ममता बेनर्जी का पैदल मार्च , उधर बीजेपी नेता मिले उपराष्ट्रपति से

भारी समर्थकों के साथ ममता बेनर्जी  का पैदल मार्च , उधर बीजेपी नेता मिले उपराष्ट्रपति से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 15, 2019 1:07 pm IST

कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए हंगामे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में और अधिक गर्माहट देखि जा रही है। एक तरफ बीजेपी इस सब के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहरा रही है। तो दूसरी तरफ टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पदयात्रा करके अपने लोगों के बीच जगह मजबूत करने की कोशिश में हैं।

बता दें कोलकाता हिंसा के बाद टीएमसी प्रमुख और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को बेलाघाट से पैदल मार्च निकाला है जो अपने साथ जानकारवा को लेते हुए आगे बढ़ रहा है। इस रोड मार्च के दौरान शामबाज़ार में ममता बनर्जी विद्यासागर कॉलेज के छात्रों को भी संबोधित करेंगी और साथ ही पार्टी के लिए वोट भी मांगेंगी। ज्ञात हो कि आखिरी चरण की वोटिंग से पहले हुए हंगामे की वजह से टीएमसी और बीजेपी की तकरार बढ़ गई है जिसके बाद आज नई दिल्ली में बीजेपी के कई बड़े नेता उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात कर रहे हैं।

 


लेखक के बारे में