पश्चिम बंगाल चुनाव : पीडीपी प्रमुख ने ममता बनर्जी को बधाई दी

पश्चिम बंगाल चुनाव : पीडीपी प्रमुख ने ममता बनर्जी को बधाई दी

पश्चिम बंगाल चुनाव : पीडीपी प्रमुख ने ममता बनर्जी को बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 2, 2021 9:27 am IST

श्रीनगर, दो मई (भाषा) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर बधाई दी है और कहा कि लोगों ने “विध्वंसकारी एवं विभाजनकारी बलों” को खारिज कर दिया है।

ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में फिर से सत्ता में लौटना तय है जहां मौजूदा रुझानों के मुताबिक उसके प्रत्याशी राज्य की 292 सीटों में से 200 से अधिक पर बढ़त बनाए हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को आज मिली जबर्दस्त जीत पर बधाई। पश्चिम बंगाल के लोग “विध्वंसकारी एवं विभाजनकारी बलों” को खारिज करने के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।”

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में