DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Ads

सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, West Bengal Government Employees Dearness Allowance Hike

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 08:21 PM IST

Dearness Allowance Hike. Image Source- IBC24

कोलकाताः Dearness Allowance Hike: विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में बजट रखते हुए साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता महिलाएं, युवा, फ्रंटलाइन वर्कर्स और सामाजिक सुरक्षा है। बजट का सबसे बड़ा ऐलान लक्ष्मी भंडार योजना से जुड़ा रहा। सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

Dearness Allowance Hike: वित्तमंत्री ने बजट भाषण के दौरान राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारी इसकी मांग लंबे समय से कर रहे थे, जिसके बाद अब सरकार ने अपने बजट भाषण में इसका ऐलान भी कर दिया है। इसके अलावा राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपए बढ़ायी जायेगी। सरकार ने इस योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं।

1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता (Dearness Allowance Hike)

उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से नयी योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः-