पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बारे में सफेद झूठ बोल रही : विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बारे में सफेद झूठ बोल रही : विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बारे में सफेद झूठ बोल रही : विजयवर्गीय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 9, 2020 10:27 am IST

कोलकाता, नौ दिसंबर (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के इस दावे को गलत बताया कि वह पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं करती । साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हाल की एक रैली के दौरान भगवा दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के बारे में ‘‘सफेद झूठ’’ बोल रही है।

ये भी पढ़ें- ननकीराम कंवर ने रमन सरकार पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, वायरल हुआ ये पत्र

विजयवर्गीय ने एक छोटा वीडिया साझा किया जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शॉटगन में कथित तौर पर गोलियां भर रहा है । उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस जो कहती है और जो करती है उसमें भारी अंतर है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यह साधारण फुटेज है, मेरे पास ऐसे दस वीडियो हैं जिससे साबित कर सकता हूं कि पश्चिम बंगाल पुलिस सफेद झूठ बोल रही है।’’

भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की सोमवार को सिलीगुड़ी में एक विरोध मार्च के दौरान गोली लगने से घायल होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद पार्टी ने मंगलवार को अपनी रैलियों के दौरान पुलिस बर्बरता के विरोध में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें- बिलासपुर पहुंचीं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, कहा- बीजेपी ने तैयार किया तीन साल का रोड मैप, जो

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले एक ट्वीट में कहा कि राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि शॉटगन से चली गोली के जख्मों से उसकी मौत हुई है और पुलिस ऐसे हथियार का इस्तेमाल नहीं करती है।

पुलिस ने कहा था, ‘‘यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी में सोमवार के प्रदर्शन के दौरान सशस्त्र लोगों को लाया गया और उन्होंने आग्नेयास्त्रों से गोलियां चलाईं।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भगवा दल पर ‘‘अपनी रैलियों में लोगों की हत्या’’ करने के आरोप लगाए और जानना चाहा कि क्या ऐसा दुष्प्रचार के लिए किया जा रहा है।

बनर्जी ने रानीगंज में एक सार्वजनिक रैली में कहा, ‘‘भाजपा झूठ बोलती है, लोगों की हत्या करती है, यह रैलियां करती है और लोगों की हत्या करती है। क्या आप यह सब प्रचार के लिए करते हैं क्योंकि रैली में ज्यादा लोग नहीं थे ? पुलिस इनका इस्तेमाल नहीं करती है… क्या आपने एक व्यक्ति को पैलेट से मार दिया ताकि प्रचार मिल सके, दुष्प्रचार किया जा सके?’’

विजयवर्गीय वीडियो में करीब 40 सेकेंड तक दिखे और कहा कि अगर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उनके कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से फंसाती है तो उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

पढ़ें- फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों के नियमन की याचिका, दिल्…

उन्होंने कहा, ‘‘यह वीडियो इस बात का सबूत है कि पश्चिम बंगाल पुलिस क्या ट्वीट करती है और वास्तव में किस तरह से काम करती है।’’


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.