West Bengal Protest: गिरफ्तार नेता को छुड़ाने की कोशिश में हंगामा, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, पुलिस एक्शन के बाद मची अफरा-तफरी
West Bengal Protest: गिरफ्तार नेता को छुड़ाने की कोशिश में हंगामा, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, पुलिस एक्शन के बाद मची अफरा-तफरी
West Bengal Protest | Photo Credit: AI
- जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद थाने पर हमला
- सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे
- लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया
कोलकाता: West Bengal Protest पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas News) में उस समय एक अभूतपूर्व रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक गिरफ्तार बाहुबली नेता जहांगीर खान (Jahangir Khan News) को थाने से जबरन छुड़वाने की कोशिश की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठी चार्च करनी पड़ी। हालात ऐसे बने कि कार्रवाई से बचने के लिए कई प्रदर्शनकारी पास के तालाब में कूद गए।
Bengal Protest News मिली जानकारी के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ जब फलता के पूर्व ‘बेताज बादशाह’ माने जाने वाले जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अचानक फलता थाने को घेर लिया। आरोप है कि जहांगीर खान को कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर नहीं घुमाया जा सकता। इसी से गुस्साए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गए और फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमला किया।
मल्लिकपुर के मामूदपुर, नौपुकुरिया और बोनहोगला इलाकों में भीड़ ने रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। बोनहोगला इलाके में पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की।
उत्तेजित भीड़ ने जब थाने के मुख्य गेट को धक्का देकर भीतर घुसने का प्रयास किया, तो वहां मुस्तैद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने उन्हें मुस्तैदी से रोका। जब हंगामा चरम पर पहुंच गया और स्थिति पूरी तरह हाथ से बाहर होने लगी, तब केंद्रीय बल एक्शन में आए। जवानों ने लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।
लाठीचार्ज होते ही लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोग प्रदर्शनकारियों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
🚨 बड़ी ब्रेकिंग
जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में भीड़ ने Falta पुलिस स्टेशन पर हमला कर गिरफ्तार TMC लीडर जहांगीर खान को जबरन छुड़ाने की कोशिश की।
लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ ही सेकंड में पूरी भीड़ को तितर-बितर कर दिया 🔥@MamataOfficial सरकार में…— kishor Yadav (@kishor_2023) June 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- International Yoga Day Chhattisgarh: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होंगे भव्य आयोजन, CM साय इस जिले में करेंगे सामूहिक योगासन..
- Vande Bharat: 2027 का रण तैयार, माफिया पर वार! योगी ने चला अपना चुनावी ट्रंप कार्ड, क्या चुनावी में माफिया मुक्त यूपी का मुद्दा रहेगा फॉक्स में
- Raipur Serikhedi Loot Case:रायपुर में एक और बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को बनाया निशाना, छीनकर ले गए लाखों रुपए

Facebook


