पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री ने ‘मेस्सी प्रकरण’ की जांच के संकेत दिए

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री ने ‘मेस्सी प्रकरण’ की जांच के संकेत दिए

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री ने ‘मेस्सी प्रकरण’ की जांच के संकेत दिए
Modified Date: May 12, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: May 12, 2026 7:24 pm IST

कोलकाता, 12 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से जुड़े विवादित प्रकरण की जांच के मंगलवार को संकेत दिए और आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण राज्य में खेल व्यवस्था प्रभावित हुई।

खेल विभाग का कार्यभार संभालने के बाद प्रामाणिक ने कहा कि उन्होंने इस घटना से संबंधित फाइल मंगवाई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आयोजन से जुड़े अधिकारियों और आयोजकों की भूमिका की संभावित जांच की जा सकती है।

मेस्सी विवाद पिछले वर्ष दिसंबर में सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से जुड़ा है, जहां महंगे दामों पर टिकट खरीदने के बावजूद हजारों दर्शक अत्यधिक भीड़भाड़, कथित राजनीतिक हस्तक्षेप और सुरक्षा में चूक के कारण मेस्सी को नहीं देख पाए थे। बाद में दर्शकों के एक वर्ग ने स्टेडियम के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ भी की थी।

तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जब कुछ वीडियो में उन्हें और अन्य विशिष्ट लोगों को मैदान पर मेस्सी के अगल-बगल देखा गया। इसके बाद आरोप लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप ने पूरे आयोजन को बाधित कर दिया।

प्रामाणिक ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना थी। मैंने फाइल मंगवाई है और जरूरत पड़ने पर मैं मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। हमारी कोशिश मेस्सी प्रकरण से प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने की होगी।’’

मेस्सी कार्यक्रम के आयोजक सताद्रु दत्त ने बाद में आरोप लगाया था कि उन पर विशेष पास जारी करने का दबाव डाला गया था और भीड़ प्रबंधन की विफलता के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप जिम्मेदार था।

भाषा खारी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में