Jaipur Today Accident News: खाटू श्याम दर्शन करने निकले तीर्थयात्री भीषण सड़क हादसे का शिकार.. डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार तो सड़क पर बिछ गई लाशें

Ads

Jaipur Today Accident News: चाकसू में खाटू श्याम दर्शन जा रहे कार सवारों की डंपर से टक्कर में पांच लोगों की मौत।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 05:43 PM IST

Jaipur Today Accident News || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • खाटू श्याम दर्शन जा रहे श्रद्धालु मारे गए
  • तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई
  • पांच लोगों की मौके पर मौत

जयपुर: यहां चाकसू इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। (Jaipur Today Accident News) पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे तिगड़िया के पास हुई, जब एक कार पीछे से डंपर ट्रक से टकरा गई। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) जय सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग मध्यप्रदेश के जबलपुर से व्हाया उज्जैन खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल को तुरंत एंबुलेंस से चाकसू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कार मध्यप्रदेश नंबर की थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। (Jaipur Today Accident News) वाहन के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

दौसा में भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले मंगलवार को दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर कैलई के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई थी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। (Jaipur Today Accident News) एक व्यक्ति की मौत दौसा जिला अस्पताल में हुई, जबकि एक गंभीर घायल ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने लोकेश (पुत्र गोवर्धन योगी), दिलखुश (पुत्र बनवारी योगी), मनीष (पुत्र हरिमोहन योगी) और अंकित (पुत्र लालाराम बैरवा) को मृत घोषित किया। सभी मृतक एक ही गांव कालाखोह के निवासी थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में जवान समेत 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जांच में जुटी पुलिस

सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. जयपुर के चाकसू में हादसा कब हुआ?

हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे तिगड़िया के पास हुआ।

Q2. कार में सवार लोग कहां जा रहे थे?

वे जबलपुर से उज्जैन होते हुए खाटू श्याम दर्शन जा रहे थे।

Q3. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

कुल पांच लोगों की मौत हुई, चार मौके पर और एक अस्पताल में।