whatsapp का झगड़ा पहुंचा थाने, दो लड़कियों पर FIR दर्ज
whatsapp का झगड़ा पहुंचा थाने, दो लड़कियों पर FIR दर्ज
भोपाल। मध्यप्रदेश में वॉट्सएप ग्रुप में महिलाओं के बीच झगड़े का पहला दिलचस्प मामला सामने आया है। झगड़े के बाद मामला थाने तक पहुंच चुका है। शाहपुरा थाने में दो लड़कियों के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है।
हर हर महादेव एप, पोर्न साइट खोलते ही बजने लगेगा भजन
दरअसल whatsapp में महिलाओं ने एक ग्रुप बनाया है जिसका नाम है प्यार के दुश्मन, इसी ग्रुप में शामिल एक युवती ने दो युवतियों पर आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ ग्रुप में दो आरोपी लडकियों ने फरियादी की अश्लील फोटो, वीडियो और धमकी भरे ऑडियो पोस्ट किये हैं।
भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में मोदी पहले, राहुल दूसरे नंबर पर
फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत सीएसपी हबीबगंज भूपेंद्र सिंह से की है…भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर शाहपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


